T20I में ऐतिहासिक महारिकॉर्ड के करीब सूर्या, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज

T20I में ऐतिहासिक महारिकॉर्ड के करीब सूर्या, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज


Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को ओमान के खिलाफ ग्रुप-A मैच में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड बना देंगे. सूर्यकुमार यादव छक्कों के एक महारिकॉर्ड से ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. बता दें कि भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का ग्रुप-A मुकाबला शुक्रवार 19 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारत एशिया कप 2025 के SUPER-4 स्टेज के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है.

T20I में ऐतिहासिक महारिकॉर्ड के करीब सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 85 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 166.38 की स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 242 चौके और 148 छक्के उड़ाए हैं. सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को ओमान के खिलाफ ग्रुप-A मैच में 2 छक्के लगाते ही एक महारिकॉर्ड बना देंगे. सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरा करने वाले भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. सूर्यकुमार यादव से पहले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरा कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव 2 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा के इस महारिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसके?

रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. पूरी दुनिया में रोहित शर्मा के अलावा ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं है जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दूसरा नंबर UAE के बल्लेबाज मोहम्मद वसीम का आता है. मोहम्मद वसीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 183 छक्के जड़े हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले TOP बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के

2. मुहम्मद वसीम (UAE) – 183 छक्के

3. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के

4. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 171 छक्के

5. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) – 149 छक्के

6. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 148 छक्के



Source link