Video: बाल-बाल बची अंपायर की जान! पाकिस्तान के फील्डर ने कान पर मार दिया घातक थ्रो, मैदान पर हो गया बड़ा हादसा

Video: बाल-बाल बची अंपायर की जान! पाकिस्तान के फील्डर ने कान पर मार दिया घातक थ्रो, मैदान पर हो गया बड़ा हादसा


Asia Cup 2025: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बुधवार को खेले गए एशिया कप 2025 के मैच में मैदानी अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे के साथ बड़ा हादसा हो गया. अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे की जान बाल-बाल बच गई. दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान के एक फील्डर ने अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को कान पर एक घातक थ्रो मार दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने बुधवार को खेले गए एशिया कप 2025 के ग्रुप-A मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 41 रन से हरा दिया और सुपर-4 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की कर ली.

बाल-बाल बची अंपायर की जान!

यह घटना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पारी के छठे ओवर में हुई, जब एक पाकिस्तानी फील्डर का घातक थ्रो अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को कान पर लग गया. पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने गेंदबाजी कर रहे अपने साथी सैम अयूब को एक तेज थ्रो दिया जो गलती से अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को सिर के पिछले हिस्से में कान पर लग गया. इसके बाद मैदान पर मेडिकल टीम को बुलाया गया और अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को जांच के बाद मैदान से बाहर भेज दिया गया. अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे की चोट थोड़ी गंभीर लग रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के फील्डर ने कान पर मार दिया घातक थ्रो

थ्रो लगने के बाद अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को उनके बाएं कान के आसपास के हिस्से को पकड़े हुए देखा गया. अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे का कन्कशन टेस्ट किया गया. आखिरकार, अंपायर को मैदान से बाहर ले जाया गया. बांग्लादेश के रिजर्व अंपायर गाजी सोहेल ने मैच के बाकी समय के लिए उनकी जगह ली. बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 41 रन से हरा दिया और सुपर-4 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. रविवार 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला खेला जाएगा.

पाकिस्तान की सुपर-4 में जगह पक्की

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा था. फखर जमान ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली. 36 गेंद की पारी में फखर ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाए. मोहम्मद हारिस ने 18 रन बनाए. इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए. यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 और सिमरनजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. ध्रुव पाराशर को 1 विकेट मिला. जवाब में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम 17.4 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने 41 रन से यह मैच जीतकर सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया.





Source link