एशिया कप सुपर-4 में कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? 2 दिन बाद पाकिस्तान से टक्कर, नोट कर लें शेड्यूल

एशिया कप सुपर-4 में कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? 2 दिन बाद पाकिस्तान से टक्कर, नोट कर लें शेड्यूल


Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 का रोमांच अब अगले चरण में पहुंचने वाला है. ग्रुप राउंड में सिर्फ एक ही मैच बाकी है. भारत और ओमान के बीच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इसका असर सुपर-4 राउंड पर नहीं रहने वाला है. ऐसे में यह मैच सिर्फ औपचारिक रह गया है. अब तक 11 ग्रुप मैचों के बाद चार टीमें एशिया कप के अगले चरण में पहुंच चुकी हैं, जिसमें शनिवार से दुबई में मुकाबला शुरू होने वाला है.

भारत सबसे पहले सुपर-4 में पहुंचा

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी. टूर्नामेंट के ग्रुप ए में भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया और उसके बाद अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. टीम इंडिया ने ओमान पर यूएई की जीत के साथ ही सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली. ग्रुप ए से भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम ने भी अगले राउंड में जगह बनाई है. मेजबान यूएई और ओमान रेस से बाहर है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: एक्शन में जय शाह की टीम, ड्रामेबाज पाकिस्तान पर होगी कार्रवाई! खुल गई पीसीबी की पोल

ग्रुप बी में देखने को मिला रोमांच

सुपर-4 में पहुंचने के लिए ग्रुप बी में जोरदार मुकाबले देखने को मिले. श्रीलंका ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग को हराकर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का किया. बांग्लादेश की टीम हांगकांग और अफगानिस्तान पर जीत के साथ आगे बढ़ी. अफगानिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा. उसे अगले राउंड में पहुंचने के लिए गुरुवार (18 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हांगकांग के साथ राशिद खान की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में नहीं हुआ सेलेक्शन, अब कातिलाना गेंदबाजी से टीम को दिलाया फाइनल का टिकट, पलक झपकते बन गया हीरो

एशिया कप 2025 सुपर फोर का फॉर्मेट क्या है?

टूर्नामेंट का दूसरा चरण राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसका मतलब है कि सभी टीमों को सुपर फोर में बाकी टीमों का सामना करने का मौका मिलेगा. इसके बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. अंक प्रणाली में कोई बदलाव नहीं है: जीत के लिए दो अंक और कोई नतीजा नहीं निकलने पर एक अंक मिलेगा. हालांकि, अगर सुपर फोर चरण के अंत में टीमें अंकों में बराबरी पर होती हैं, तो रैंकिंग का फैसला नेट रन रेट से होगा.

एशिया कप 2025 सुपर 4 का शेड्यूल

 

मैच तारीख जगह समय (भारतीय समयानुसार
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश 20 सितंबर दुबई रात 8 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान 21 सितंबर दुबई रात 8 बजे
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 23 सितंबर अबू धाबी रात 8 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश 24 सितंबर दुबई रात 8 बजे
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 25 सितंबर दुबई रात 8 बजे
भारत बनाम श्रीलंका 26 सितंबर दुबई रात 8 बजे



Source link