कांग्रेसी बोले- दतिया में खाद की किल्लत, बिजली कटौती: शहर में बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचार; किसानों को तत्काल खाद दिलाने की अपील – datia News

कांग्रेसी बोले- दतिया में खाद की किल्लत, बिजली कटौती:  शहर में बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचार; किसानों को तत्काल खाद दिलाने की अपील – datia News


दतिया में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस जिला कमेटी ने गल्ला मंडी के सामने किसानों की समस्याओं को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया। नेताओं ने कहा दतिया जिले के किसान इन दिनों गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

.

खाद की किल्लत, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली कटौती, अवैध वसूली, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।

सभा के समापन के बाद कांग्रेस ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान जिले में खुलेआम चल रहे जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक ने बताया कि

किसान खाद के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद अक्सर खाली हाथ लौट रहे हैं। खाद की अनुपलब्धता के कारण फसलें खराब होने की कगार पर हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए।

QuoteImage

धरने पर बैठे कांग्रेसी।

धरने पर बैठे कांग्रेसी।

किसानों की मेहनत हो रही बर्बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा आवारा और बेसहारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को चौपट कर रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है। इसके अलावा, सड़कों पर इन पशुओं के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कांग्रेस ने गोवंश की सुरक्षा और किसानों को राहत देने के लिए तुरंत गोशालाएं शुरू करने की मांग की।

जिले में अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिलों की मनमानी वसूली से आमजन परेशान है। कांग्रेस ने इन प्रथाओं को तुरंत बंद करने और नागरिकों को राहत प्रदान करने की अपील की।

नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन गोलीबारी और झगड़ों की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हालात सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेसी बोले जुआ, सट्टा और नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।अंत में, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को तत्काल बंद करने की मांग की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने की। सभा में कांग्रेस संगठन प्रभारी गुड्डू राजा और भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



Source link