कोहली दुनिया के…, भारत-पाक हैंडशेक विवाद में मोहम्मद आमिर की एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल

कोहली दुनिया के…, भारत-पाक हैंडशेक विवाद में मोहम्मद आमिर की एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल


भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक मामले का विवाद अभी थमा भी नहीं था. इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक पोस्ट शेयर की जो तेजी से फैल रही है. दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बड़े ही आसानी से 7 विकटों से मात दे दी थी. अब सुपर 4 में 21 सितंबर को एक बार फिर दोनों ही विरोधी टकराएंगे. दोनों ही देशों के बीच विवाद थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ से नए-नए ट्वीट्स सोशल मीडिया पर चर्चा का वजह रहे हैं.

मोहम्मद आमिर की पोस्ट
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली के साथ पोस्ट शेयर की.  उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए विराट के बारे में कई बातें कहीं, ” एक बात तो कंफर्म है विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेस्ट खिलाड़ी और बेस्ट इंसान हैं. दरअसल, आमिर की पोस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले  सुपर 4 मैच के बीच आई है.

Add Zee News as a Preferred Source


नहीं थम रहा ड्रामा
भारत के कप्तान सूर्याकुमार यादव और उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला. उसके बाद पाकिस्तान की ओर से अलग-अलग खिलाड़ियों ने बयानबाजी करना शुरू कर दिया. पाकिस्तान ने ना केवल सोशल मीडिया पर बल्कि आईसीसी तक पहुंच गई. उन्होंने यूएई के खिलाफ होने वाले  मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने तक की बातें कह डाली. हालांकि, आईसीसी ने उनकी हर तरह की मांग को खारिज कर दिया, जिसके वजह से उनका ड्रामा बढ़ता गया और यूएई-पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच 1 घंटा देरी से शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर गिरी एक और गाज, आईसीसी ने लगा दिया लाखों जुर्माना 

आईसीसी की पीसीबी को चेतावनी
आईसीसी ने इन सब विवादों के बीच पीसीबी को चेतावनी दी है. आईसीसी का कहना है यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर  मीटिंग विजुअल्स शेयर करना आईसीसी के नियमों का खंडन करना है.  ICC की तरफ से पीसीबी को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसा ना हो. यही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो नियम तोड़ने की वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर कारवाई करने के भी विचार में है. 



Source link