क्षत्रिय राठौड़ समाज ने की आर्थिक सहयोग की मांग: धर्मशाला निर्माण हेतु तेलघाणी बोर्ड अध्यक्ष रवि करण साहू से मुलाकात – Barwani News

क्षत्रिय राठौड़ समाज ने की आर्थिक सहयोग की मांग:  धर्मशाला निर्माण हेतु तेलघाणी बोर्ड अध्यक्ष रवि करण साहू से मुलाकात – Barwani News


बड़वानी जिले के अंजड़ में क्षत्रिय राठौड़ समाज ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तेलघाणी बोर्ड अध्यक्ष रवि करण साहू से धर्मशाला निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। साहू शुक्रवार सुबह बड़वानी से अंजड़ प्रवास पर पहुंचे थे, जहां समाजजनों ने उनका गर्मज

.

समाज अध्यक्ष गणेश राठौड़ और अन्य सदस्यों ने बताया कि अंजड़ राठौड़ समाज ने जनसहयोग से धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि खरीद ली है। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अनुमानित लागत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके लिए समाज के पास वर्तमान में पर्याप्त धनराशि नहीं है।

समाज का उद्देश्य है कि यह धर्मशाला केवल समाज के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण नगर और क्षेत्र के नागरिकों के लिए सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और मांगलिक आयोजनों हेतु उपलब्ध हो।

इस अवसर पर तेलघाणी अध्यक्ष साहू के साथ राठौड़ समाज जिलाध्यक्ष हुकूम राठौड़ सहित समाज अध्यक्ष गणेश राठौड़, संतोष राठौड़, राजेंद्र राठौड़, अनिल राठौड़, राजू राठौड़ और वरिष्ठ सदस्य फूलचंद राठौड़ समेत कई अन्य समाजजन उपस्थित रहे।



Source link