चुनाव आयोग ने 23 राजनीतिक दलों को किया डी लिस्ट: 15 पॉलिटिकल पार्टी फर्स्ट फेज में हुई थीं डी लिस्ट, थर्ड फेज में छह और दलों को नोटिस – Bhopal News

चुनाव आयोग ने 23 राजनीतिक दलों को किया डी लिस्ट:  15 पॉलिटिकल पार्टी फर्स्ट फेज में हुई थीं डी लिस्ट, थर्ड फेज में छह और दलों को नोटिस – Bhopal News



राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन। (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की 23 पॉलिटिकल पार्टियों को डी लिस्ट कर दिया है। इनके खिलाफ यह कार्रवाई 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ने और पिछले 3 साल का ऑडिट रिकॉर्ड नहीं सौंपने के बदले की गई है।

.

एक माह पहले चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पार्टी के एड्रेस पर नोटिस भेजा था। जिसमें कहा था कि अगर एक माह में उचित जवाब नहीं दे सके तो आयोग मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही करेगा। इससे पहले 15 दलों की मान्यता खत्म की जा चुकी है।

तीसरे फेज में 6 अन्य दलों को नोटिस जारी किए तीसरे फेज में 6 अन्य दलों को डी लिस्ट करने के नोटिस जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत नोटिस दिए थे। संबंधित राजनीतिक दलों को अपना जवाब प्रस्तुत करने का मौका देने के बाद आयोग ने इन्हें डी लिस्ट करने का निर्णय लिया है।

इन पार्टियों को किया डी लिस्ट

  • आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल
  • अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर
  • अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल
  • आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल
  • बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर
  • भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर
  • भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन
  • भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना
  • बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना

इन्हें भी किया गया डी लिस्ट

  • इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड
  • मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर
  • नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर
  • रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन
  • प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा
  • राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर
  • राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल
  • राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड
  • सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी
  • द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर
  • विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी

पहले इन 15 दलों की मान्यता पहले हुई थी खत्म

  • अंजुमन पार्टी उज्जैन
  • भारतीय जयभीम पार्टी जबलपुर
  • भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी मुरैना
  • भारतीय जन लोक पार्टी झाबुआ
  • भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी मंडला
  • गोंडवाना कांग्रेस पार्टी भोपाल
  • गोंडवाना मुक्ति सेना भोपाल
  • जय मानवता पार्टी भोपाल
  • जनता विकास पार्टी विदिशा
  • जन न्याय दल सागर
  • किसान मजदूर प्रजा पार्टी भोपाल
  • क्रांतिकारी किसान सेना भोपाल
  • लोकतांत्रिक सरकार पार्टी मुरैना
  • राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी इंदौर
  • सवर्ण समाज पार्टी रीवा

देश भर में 808 पार्टियों हुई है डी लिस्ट चुनाव आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के 808 राजनीतिक दलों को दो माह के अंतराल में डी लिस्ट किया जा चुका है। पहले चरण में 9 अगस्त को 334 दलों को डी लिस्ट किया था। वहीं, दूसरे चरण में 474 राजनीतिक दलों को डी लिस्ट किया है।

अब तीसरे चरण में 359 दलों को डी लिस्ट करने का नोटिस मिला है जिसमें एमपी के 6 राजनीतिक दल शामिल हैं।



Source link