नरसिंहपुर में 1 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार: एक रिवाल्वर और दो देसी कट्टे के साथ तीन लोग पकड़ाए – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में 1 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार:  एक रिवाल्वर और दो देसी कट्टे के साथ तीन लोग पकड़ाए – Narsinghpur News


नरसिंहपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लगभग 1 लाख रुपए मूल्य की स्मैक जब्त की गई है।

.

पहली कार्रवाई थाना गोटेगांव पुलिस ने की, जिसमें दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी भाईलाल पटेल, निवासी गोटेगांव, के पास से दो देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस और एक वैगनआर कार बरामद हुई। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसी थाने की एक अन्य कार्रवाई में कृष्णकांत पटेल, निवासी दबकिया को एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उस पर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में करेली पुलिस ने सुनील कौरव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8.7 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link