Andy Pycroft Salman Ali Agha: एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ड्रामेबाजी ने सबको परेशान कर दिया. भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा हाथ नहीं मिलाने के बाद से वह अलग-अलग तरह की नौटंकिया कर रहा है. उसने यूएई के खिलाफ मैच से पहले तो सारी हदें पार कर दी. वह मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की माफी मांग कर रहा था, लेकिन आईसीसी ने इससे नकार दिया. उसके बाद उसने टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी. बहुत देर तक ड्रामेबाजी करने के बाद पीसीबी ने टीम को मैच में खेलने की इजाजत दे दी और एक घंटे की देरी से मुकाबला हुआ.
इस बड़े खुलासे मची सनसनी
अब एक बड़ा खुलासा है कि जिस मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ पाकिस्तान ने मोर्चा खोल रखा था, उसी ने कप्तान सलमान अली आगा को लाइव टीवी पर बेइज्जत होने से बचा लिया. पाइक्रॉफ्ट ने सलमान को एक बड़ी शर्मिंदगी से बचाया था. स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉस से ठीक 4 मिनट पहले एंडी पाइक्रॉफ्ट को वेन्यू मैनेजर से पता चला कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाएंगे. यह फैसला बीसीसीआई और भारत सरकार के समझौते के अनुसार लिया गया था.
सार्वजनिक शर्मिंदगी से बच गए सलमान
पीसीबी के अधिकारियों ने तर्क दिया है कि पाइक्रॉफ्ट ने उन्हें ‘हाथ न मिलाने’ की घटना के बारे में पहले से सूचित नहीं किया था. पाइक्रॉफ्ट ने कहा कि उनके पास इस संदेश को देने का समय नहीं था. उन्होंने टॉस से पहले सलमान आगा को इस स्थिति के बारे में बताने का फैसला किया. पाइक्रॉफ्टट के अनुसार, इससे एक सार्वजनिक शर्मिंदगी बच गई, जहां पाकिस्तान के कप्तान टॉस के बाद अपना हाथ बढ़ाते, लेकिन सूर्यकुमार यादव उन्हें नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते.
क्या पाइक्रॉफ्ट ने माफी मांगी थी?
पीसीबी ने एक सार्वजनिक बयान में दावा किया था कि एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी है. उसने बिना आवाज वाला एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें पीसीबी ने ऐसा ही दावा किया. हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि पाइक्रॉफ्ट ने माफी नहीं मांगी. इस वीडियो के बाहर आने से आईसीसी काफी नाराज हुआ और उसने पीसीबी को ईमेल भेजकर शिकायत की.
ये भी पढ़ें: खूंखार बल्लेबाज को अचानक लगी चोट, टी20 सीरीज से हो गया बाहर, धांसू प्लेयर को मिल गया मौका
आईसीसी ने क्यों भेजा ईमेल?
आईसीसी ने पीसीबी को यह ईमेल 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) में हुए उल्लंघन को लेकर है. माना जा रहा है कि आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने पीसीबी को यह ईमेल लिखा है, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि पीएमओए क्षेत्र में फिल्मांकन एक गंभीर उल्लंघन है. पीसीबी ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले जमकर ड्रामा किया.