Last Updated:
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर एशिया कप 2025 सुपर-4 में जगह बनाई, कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 74 रन बनाए. मोहम्मद नबी की 22 गेंदों पर 60 रन की पारी बर्बाद हो गई. इस हार के साथ ही अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सधी हुई रही. पथुम निसांका तीसरे ओवर में पांच गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए. नए बल्लेबाज कामिल मिसारा ने भी 10 गेंद खेलकर महज चार रन का योगदान दिया. श्रीलंका ने 5.2 ओवरों में 47 रन बनाकर अपने दो विकेट गंवा दिए थे. विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस ने इसके बाद कुसल परेरा के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई. दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी बनी. 12वें ओवर में कुसल परेरा 20 गेदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए.
नुवान तुषारा की तूफानी गेंदबाजी से मुश्किल में घिरे अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी के नाबाद तूफानी अर्धशतक से बृहस्पतिवार को यहां एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 169 रन बनाए. अफगानिस्तान की टीम एक समय 13वें ओवर में छह विकेट पर 79 रन बनाकर संकट में थी जिसके बाद नबी (60 रन, 22 गेंद, छह छक्के, तीन चौके) ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने नूर अहमद (नाबाद छह) के साथ आठवें विकेट के लिए सिर्फ 18 गेंद में 55 रन की अटूट साझेदारी की जिसमें अधिकांश रन नबी के बल्ले से निकले. कप्तान राशिद खान (24) और इब्राहिम जादरान (24) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन नुवान तुषारा ने टीम को शुरुआती झटके देते हुए उसका स्कोर तीन विकेट पर 40 रन कर दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज (14) ने तुषारा पर चौके से शुरुआत की जबकि सेदिकुल्लाह अटल (18) ने दुष्मंता चमीरा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. गुरबाज हालांकि तुषारा के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर कुसाल परेरा को कैच दे बैठे. तुषारा ने इसी ओवर में करीम जन्नत (01) को भी बोल्ड करके अफगानिस्तान को दोहरा झटका दिया. सेदिकुल्लाह ने वेलालागे पर चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में तुषारा की गेंद पर बोल्ड हो गए.
जादरान ने शनाका पर छक्का जड़ा लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर चमीरा के हाथों लपके गए. राशिद ने आते ही वेलालागे पर चौका जड़ा और फिर शनाका की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. नबी पांच रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब चमीरा की गेंद पर वेलालागे ने उनका कैच टपका दिया. नबी ने जीवनदान का फायदा उठाकर चमीरा पर छक्का जड़ा लेकिन तुषारा ने राशिद को बोल्ड कर दिया. नबी ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और 19वें ओवर में चमीरा पर लगातार तीन चौके मारे. उन्होंने अगले ओवर में वेलालागे पर लगातार पांच छक्के जड़े और इस दौरान 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें