भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर कई बातें कही हैं. उन्होंने सूर्या की तारीफ करते हुए उन्हें टी20 में भारत का आदर्श कप्तान बताया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था . उसके बाद से सूर्याकुमार भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए गए थे. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया एशिया कप के सुपर 4 में पहुंच चुकी हैं. एशिया कप में भारतीय टीम सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है.
टी20 के लिए हैं परफेक्ट
कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” सूर्याकुमार यादव एशिया कप में भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन कप्तान के रूप में उभर कर आए हैं. दवाब वाले मैचों में आसानी से रन बनाना और टीम को मैच जीताना. उसके बाद सबसे अहम बात उन्होंने, जिस तरीके से मीडिया से बात की वो एक कप्तान के बाते करने का तरीके को दिखाता है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए बड़े मुकाबले में वो टीम इंडिया के एक बेहतरीन लीडर की रूप में उभर कर आए. ऐसे में कोई शक नहीं हैं कि सूर्या अब रोहित शर्मा की जगह टी 20 के लिए एकदम परफेक्ट कप्तान हैं. वह इतने आसानी से मुस्कराते हुए जवाब देते हैं वो काबिले तारीफ है.”
सूर्या का मैनेजमेंट
कैफ ने सूर्या की कप्तानी की तारीफ की. खासकर जिस तरीके से उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत में इस्तेमाल किया. कैफ ने आगे कहा, ” कप्तानी एकदम बेहतरीन थी, जिस तरीके से हार्दिक पांड्या ने नई गेंद से बॉलिंग शुरु की और अभिषेक भी बीच में दो ओवर फेंके. उन्होंने सारी चीजें शानदार तरीके से मैनेज की. सूर्या ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 24 में से 19 मैच जिताए हैं. ऐसे में इसमें कोई दो राय नहीं है वो भारत के लिए टी20 में महान कप्तान बनेंगे. “
21 को महाजंग
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 21 सितंबर को एक बार फिर महा जंग है. दोनों ही टीमें सुपर 4 में टकराएंगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधा एशिया कप के फाइनल मुकाबले में जाएगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा ये मैच किसके नाम होगा.