Last Updated:
Dhruv Jurel 140 runs India A vs Australia A unofficial test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 140 रन की दमदार पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भी ध्रुव जुरेल भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे. अब उत्तरप्रदेश के इस 25 वर्षीय नौजवान ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकमात्र गैरअधिकारिक टेस्ट मैच में 140 रन की दमदार पारी खेली.
छठे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने 13 चौके और पांच छक्के भी मारे, उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (281 गेंद में 150 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 228 रन की पार्टनरशिप की. दोनों बल्लेबाजों की जांजाबी के बूते ही भारत ए ने सात विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 531 रन बनाए. जो ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी के स्कोर से एक रन कम था.
ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 532/2 पर अपनी पारी घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके युवा ओपनर सैम कोन्सटास और जोश फिलिप ने शतकीय पारी खेली थी. इस तरह एकमात्र अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.
कैसा है इंटरनेशनल करियर?
ध्रुव जुरेल के करियर की बात करें तो साल 2024 में राजकोट टेस्ट से इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस प्लेयर ने पांच टेस्ट के अलावा चार टी-20 इंटरनेशनल भी खेले हैं. ध्रुव जुरेल के पिता भारत के लिए कारगिल की जंग में हिस्सा ले चुके हैं. जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें