भारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने ‘वनडे क्रिकेट’ में 35 गेंद पर शतक जड़कर ऐसी भीषण तबाही मचा डाली कि पूरी दुनिया के होश उड़ गए. इस भारतीय बल्लेबाज ने 255.55 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 12 चौके और 9 छक्के उड़ाए. पंजाब का ये बल्लेबाज लिस्ट-ए यानी वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाला भारतीय क्रिकेटर है. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले विध्वंसक बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह हैं. अनमोलप्रीत सिंह बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं.
भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने ‘वनडे’ में जड़ा सबसे तेज शतक
अनमोलप्रीत सिंह ने 21 दिसंबर 2024 को वनडे क्रिकेट यानी 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का महारिकॉर्ड बनाया था. अनमोलप्रीत सिंह ने इस List-A (वनडे फॉर्मेट) मैच में पंजाब के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 35 गेंद पर ही शतक ठोक दिया. अनमोलप्रीत सिंह ने 45 गेंदों पर 115 रनों की नाबाद पारी खेली. अनमोलप्रीत सिंह का यह शतक 50 ओवर फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है.
किस टूर्नामेंट में किया ये कमाल
अनमोलप्रीत सिंह ने भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 21 दिसंबर 2024 को पंजाब के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह महारिकॉर्ड बनाया था. पंजाब की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अरुणाचल प्रदेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए 48.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में पंजाब की टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 167 रन बना लिए और यह मैच 223 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से जीत लिया. अनमोलप्रीत सिंह को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.
अनमोलप्रीत सिंह ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
अनमोलप्रीत सिंह से पहले List-A (वनडे फॉर्मेट) क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान थे. यूसुफ पठान ने 40 गेंद पर शतक ठोका था. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उसमें सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने 16 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर वनडे इंटरनेशनल मैच में 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 8 अक्टूबर 2023 को वनडे क्रिकेट यानी 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने एक List-A (वनडे फॉर्मेट) मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ केवल 29 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था.
50 ओवर फॉर्मेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली थी. जेक फ्रेजर-मैकगर्क का यह शतक 50 ओवर फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर खेले गए वनडे मैच में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी एबी डिविलियर्स के नाम पर ही दर्ज है. बता दें कि साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक बनाया था. उस मैच में एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 16 छक्के और 9 चौके जड़े थे. उनकी इस दिलकश पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 148 रनों से हरा दिया था.