Last Updated:
Dunith Wellalage father death: श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालगे पिता की मौत के बाद श्रीलंका लौट चुके हैं. इस बात की जानकारी नहीं लग पाई कि वह एशिया कप खेलने लौटेंगे या नहीं…!!
पहली फ्लाइट से निकले कोलंबो
श्रीलंकाई टीम को दुनिथ वेलालगे के पिता की मौत की खबर पहले ही लग गई थी. लेकिन उनसे ये बात छिपाकर रखी गई. मैच खत्म होते ही उन्हें अपने साथ घटी इस अनहोनी के बारे में पता लगा. ये बात जानते ही वह सबसे पहली फ्लाइट से कोलंबो के लिए निकल गए.
श्रीलंका के पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिथ वेलालागे के पिता सुरंगा वेलालागे के निधन से बहुत दुखी हूं. परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. दुनिथ हिम्मत रखो. इस मुश्किल समय में पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा है.’
बाएं हाथ के स्पिनर वेलालगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया. यह उनके करियर का पांचवां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था. मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने वेलालगे को लगातार पांच गेंदों में पांच छक्के मारे.
सचिन ने वर्ल्ड कप में लौटकर ठोकी थी सेंचुरी
इंग्लैंड में हुए 1999 के वर्ल्ड कप के दौरान सचिन तेंदुलकर के पिता का निधन हो गया था. आनन-फानन में वह मुंबई लौटे. पिता का अंतिम संस्कार किया. लौटकर फिर केन्या के खिलाफ शतक जड़ते हुए अपने स्वर्गवासी पिता को श्रद्धांजलि दी.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें