Bhopal Metro: भोपाल में इस दिन से चलेगी मेट्रो, जानें कितना होगा किराया, पहले महीने मिलेगी 75% की छूट

Bhopal Metro: भोपाल में इस दिन से चलेगी मेट्रो, जानें कितना होगा किराया, पहले महीने मिलेगी 75% की छूट


Last Updated:

Bhopal Metro Latest News: भोपाल में अक्टूबर 2025 से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है, जिसकी शुरूआत पीएम मोदी द्वारा शुरू की जाएगी, तो वहीं लोगों के मन किराय और रूट को लेकर कुछ सवाल हैं.

अक्टूबर 2025 से शुरू होगा भोपाल मेट्रो सफर
Bhopal Metro News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही मेट्रो ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. अक्टूबर 2025 से शहरवासी मेट्रो में सफर कर सकेंगे. यह मेट्रो भोपाल के यातायात को आसान और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. मेट्रो के डिपो और ट्रेनों की जांच के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम 24 सितंबर 2025 को भोपाल पहुंचेगी. यह टीम 25 और 26 सितंबर को मेट्रो की सुविधाओं और सुरक्षा का निरीक्षण करेगी. इस जांच के बाद मेट्रो को चलाने की अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

तीन महीनों में टिकट पर छूट
भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के पहले चरण में ट्रेन सुभाष नगर से एम्स तक 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस रूट पर यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. मेट्रो का किराया भी किफायती रखा गया है. शुरुआती सात दिनों तक यात्रियों को मेट्रो में मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा. इसके बाद पहले तीन महीनों में टिकट पर छूट दी जाएगी. पहले महीने में 75%, दूसरे महीने में 50%, और तीसरे महीने में 25% की छूट मिलेगी. छूट की अवधि खत्म होने के बाद मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 और अधिकतम किराया ₹80 होगा. इस किफायती किराए से आम लोग आसानी से मेट्रो का उपयोग कर सकेंगे.

मेट्रो प्रशासन किराया सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले. भोपाल मेट्रो परियोजना शहर के लिए एक बड़ा कदम है, जो न केवल यातायात की समस्या को कम करेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाएगी. मेट्रो के शुरू होने से सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी.

लोगों में मेट्रो को लेकर उत्साह है, और वे इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीएमआरएस की मंजूरी के बाद मेट्रो का संचालन शुरू होने से भोपाल के विकास को नई गति मिलेगी. यह परियोजना न सिर्फ शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि लोगों के जीवन को और सुविधाजनक बनाएगी. अक्टूबर में मेट्रो के पहले सफर का अनुभव लेने के लिए भोपालवासी तैयार हैं.

रिपोर्ट- आचार्य शिवकांत

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Bhopal Metro: भोपाल में इस दिन से चलेगी मेट्रो, जानें कितना होगा किराया



Source link