Last Updated:
Jabalpur Famous Dhaba: जबलपुर अपने खान-पान के लिए बेहद प्रसिद्ध है. जहां एक से एक बढ़कर लजीज व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे. (रिपोर्ट: आकाश निषाद)
जबलपुर का फेमस ढाबा बिट्टू दा ढाबा, जो कि भेड़ाघाट नेशनल हाईवे पर स्थित है. जहां वेज से लेकर नॉन वेज परोसा जाता है. अक्सर इस ढाबे में फैमिली और फ्रेंड्स का ग्रुप आया करता है. स्वाद के मामले में ढाबे में दर्जनों लजीज व्यंजन मिलते हैं.

काके दी हट्टी, जो कि नागपुर रोड तिलहरी में स्थित है. हालांकि यह VIP ढाबा है, जहां अक्सर बड़े लोग जाना पसंद करते हैं, लेकिन स्वाद के मामले में सबसे बेहतरीन ढाबा माना जाता है. काके दी हट्टी शहर से महज 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर है.

केसर ढाबा, जो अपने सस्ते दामों के साथ ही स्वाद के लिए भी जाना जाता है.. यह ढाबा तेवर, कूडा नेशनल हाईवे 45 में स्थित है. जहां में मेन कोर्स के फूड महज 100 रुपए से शुरू हो जाते हैं. अक्सर इस ढाबे में ट्रेवलर की भीड़ दिखाई देती है.

कैदीखाना ढाबा, जो अपने स्वाद, रेट और डिजाइन के लिए जाना जाता है. इस ढाबे में अंदर बैठकर जेल के अंदर खाना खाने जैसी फीलिंग आती है. जहां ढाबे को लॉकअप की तरह तैयार किया गया है. जो लोगों को काफी पसंद आता है.

कैदी खाना ढाबा अग्रवाल पेट्रोलियम कंपनी, मंडला-जबलपुर रोड पिपरिया कला में स्थित है. जहां वेज से लेकर नॉनवेज मिलता है. जहां अक्सर लोग आकर बर्थडे पार्टी भी बनाते हैं.

विरासत-ए-पंजाब ढाबा जबलपुर नागपुर हाईवे में स्थित है. इस ढाबे में पंजाबी पकवान का स्वाद मिलता है. यह ढाबा वेज और नॉनवेज दोनों है. जहां हर डिश में पंजाबी तड़का देखने को मिलता है. जो खाने में काफी अच्छा लगता है.

जबलपुर का अमोडा दी विलेज… प्योर वेज रेस्टोरेंट, कहने को यह रेस्टोरेंट है, लेकिन बिल्कुल ढाबा की तरह दिखाई देता है. जहां बैठकर खाने से गांव की फीलिंग आती है. जहां ढाबे के पूरे कैंपस को गांव की तरह सजाया गया है. यह ढाबा शहर के नेपियर टाउन दद्दा परिसर के पीछे मदन महल में स्थित है. जहां प्योर वेज डिश मिला करती है.

ढाबा 86, जो शहर के बीचो-बीच KA मॉल में स्थित है. जहां पंजाबी तड़को के साथ ही ढाबा में देशी स्वैग और बॉलीवुड की फीलिंग आती हैं. जहां स्टार्टर, डेजर्ट से लेकर मैनकोर्स के फूड मिलते हैं. जहां जाकर स्वाद और पैसा वसूल दोनों हो जाता है.

जबलपुर-रीवा, नेशनल हाईवे-7 पर सिहोरा में सेलर रेस्टोरेंट स्थित है. जहां बड़ी संख्या में ट्रेवलर रुकते हैं और लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं. हालांकि इन ढाबों के अलावा भी जबलपुर के काके दा ढाबा, खत्री ढाबा सहित आलीशान ढाबा काफी फेमस हैं.