GST 2.0 का दिखने लगा असर! 30 लाख रुपये सस्ती हो गई जैगुआर लैंड रोवर की एसयूवी

GST 2.0 का दिखने लगा असर! 30 लाख रुपये सस्ती हो गई जैगुआर लैंड रोवर की एसयूवी


Last Updated:

वित्त मंत्रालय की नई जीएसटी नीति के बाद जगुआर लैंड रोवर की कारों जैसे रेंज रोवर, डिफेंडर, इवोक की कीमतों में 30.4 लाख तक की कटौती हुई, नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी.

नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने 3 सितंबर 2025 को आयोजित 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में नई जीएसटी स्ट्रक्चर की घोषणा की, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. बैठक के दौरान, मंत्रालय ने घोषणा की कि लग्जरी कारों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा और कोई सेस चार्ज नहीं होगा. अब, जगुआर लैंड रोवर ने अपनी भारतीय पोर्टफोलियो की कारों की नई कीमतें घोषित की हैं, जो 22 सितंबर से प्रभावी होंगी.

रेंज रोवर रेंज रोवर की कीमत में भारी गिरावट आई है, जो 30.4 लाख रुपये तक है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 4.25 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. यहां इस कार के सभी वेरियंट्स की कीमत हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Variant Old Price (Rs) New Price (Rs) Difference (Rs)
4.4P SV LWB 4,55,50,000 4,25,10,000 30,40,000
3.0D SV LWB 4,10,40,000 3,83,00,000 27,40,000
3.0P Autobiography 2,75,00,000 2,56,70,000 18,30,000
3.0D HSE 2,47,50,000 2,31,00,000 16,50,000
रेंज रोवर स्पोर्ट
रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमतों में नई जीएसटी सुधार के तहत 19.7 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

Variant Old Price (Rs) New Price (Rs) Difference (Rs)
4.4 SV Edition Two 2,95,00,000 2,75,30,000 19,70,000
4.4 Autobiography 2,11,50,000 1,97,40,000 14,10,000
3.0D/3.0P Dynamic HSE 1,47,50,000 1,37,70,000 9,80,000

रेंज रोवर वेलार
रेंज रोवर वेलार की कीमत जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद 22 सितंबर से 83.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी.

Variant Old Price (Rs) New Price (Rs) Difference (Rs)
2.0D/2.0P Autobiography 89,90,000 83,90,000 6,00,000
रेंज रोवर इवोक
रेंज रोवर इवोक की कीमत में 4.6 लाख रुपये तक की कटौती की गई है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपये हो गई है.

Variant Old Price (INR) New Price (INR) Difference (INR)
2.0D HSE Autobiography INR 69,50,000 INR 64,90,000 INR 4,60,000

रेंज रोवर डिस्कवर अब नए टैक्स ढांचे के तहत 9.9 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है.

Variant Old Price (INR) New Price (INR) Difference (INR)
3.0D Tempest INR 1,49,00,000 INR 1,39,10,000 INR 9,90,000
3.0D Dynamic HSE INR 1,39,00,000 INR 1,29,70,000 INR 9,30,000

लैंड रोवर डिफेंडर की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जो 18.6 लाख रुपये तक है. यहां डिफेंडर के अलग-अलग वेरिएंट्स की नई कीमतों की लिस्ट दी गई है:

Variant Old Price (Rs) New Price (Rs) Difference (Rs)
4.4P 110 OCTA Edition One 2,79,00,000 2,60,40,000 18,60,000
4.4P 110 OCTA 2,59,00,000 2,41,70,000 17,30,000
5.0P 110 X-Dynamic HSE 1,49,00,000 1,39,10,000 9,90,000
5.0P 130 X-Dynamic HSE 1,35,00,000 1,26,20,000 8,80,000
5.0P 110 X-Dynamic HSE 1,05,00,000 98,00,000 7,00,000
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

GST 2.0 का दिखने लगा असर! 30 लाख रुपये सस्ती हो गई जैगुआर लैंड रोवर की एसयूवी



Source link