India vs Oman Playing-11: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में एशिया कप 2025 खेल रही टीम इंडिया सुपर-4 में जगह बना चुकी है. सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से भारत ने प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए हैं. दरअसल, टीम इंडिया शेख जायद स्टेडियम में ओमान के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेल रही है. इस मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं. इससे पहले खेले दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया की एक जैसी ही प्लेइंग-11 रही.
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती बाहर
दरअसल, ओमान के खिलाफ प्लेइंग-11 में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया. सुपर-4 में भारतीय टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. सुपर-4 में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. यह टीमें भारत को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. ऐसे में आगामी बड़े मुकाबलों से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह और वरुण को इस मैच में रेस्ट देने का फैसला किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी.