हालांकि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना नहीं है. मगर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक औसत से 21% ज्यादा बारिश हो चुकी है. इस दौरान पूरी मध्य प्रदेश में औसत से 17% अधिक तो वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में औसत से 24% ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है.
जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बैतूल
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, नर्मदापुरम, हरदा, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 34.5°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 34.2°C, दतिया – 33.7°C, गुना – 33.1°C, नर्मदापुरम – 32.8°C,
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C (सबसे कम), खंडवा – 20.4°C, राजगढ़/खरगोन – 20.6°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.1°C, इंदौर – 21.2°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34.5°C
भोपाल – 31°C
जबलपुर – 31°C
उज्जैन – 30.5°C
इंदौर – 29.7°C