Last Updated:
सूर्यकुमार यादव ओमान के खिलाफ टॉस के समय रोहित शर्मा वाली गलती कर बैठे. सूर्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टॉस के समय जब सूर्यकुमार यादव से रवि शास्त्री ने प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा तो वह अर्शदीप सिंह का नाम भूल गए. कुछ देर तक सूर्या ग्राउंड के इधर उधर देखते रहे लेकिन उन्हें अर्शदीप का नाम याद नहीं आया. इससे पहले रोहित शर्मा के साथ ये वाकया कई बार हो चुका है.
नई दिल्ली. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का टॉस एशिया कप 2025 में कैसा रहा, ये तो सबको याद है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी टीम के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. लेकिन शुक्रवार को टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने इसके बिल्कुल उलट किया. उन्होंने न सिर्फ ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह से हाथ मिलाया, बल्कि टॉस जीतने के बाद आगे बढ़कर उन्हें गले भी लगाया. अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में जारी मुकाबले में टीम में बदलावों के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह आने वाले खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का नाम भूल गए.
रवि शास्त्री (Ravi Shastri) से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, ‘मैं रोहित जैसा बन गया हूं.’ मैच और पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. हमने इस टूर्नामेंट में अभी तक पहले बल्लेबाजी नहीं की है और हम अपनी बल्लेबाजी की गहराई जानना चाहते हैं. सुपर 4 में जाने से पहले हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है.’
टॉस के समय प्लेइंग इलेवन भूल बैठे सूर्यकुमार यादव.
“I have become like Rohit”
– 😂😂
Suryakumar Yadav forget the two changes for India vs Oman during toss. pic.twitter.com/GHXuw0N9vj