पिछली बार जब ये दोनों एशिया कप में मिले थे तो बांग्लादेश सिर्फ 139 रन ही बना सका था. जकर अली, शमीम हुसैन और कप्तान लिटन दास ही दोहरे अंक तक पहुंच सके थे. श्रीलंका ने पथुम निसांका के अर्धशतक और कामिल मिशारा के 46 रनों की बदौलत लक्ष्य को आसानी से 14.4 ओवर में हासिल कर लिया था. दोनों टीमें यहां जीत के लिए जोर लगाएंगी क्योंकि ग्रुप ए की भारत और पाकिस्तान के साथ मुकाबले आने वाले हैं. श्रीलंका 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से भिड़ेगा. बांग्लादेश 24 सितंबर को भारत और 25 सितंबर को पाकिस्तान से लगातार दो दिनों में मुकाबला करेगा.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच 1 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल:
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में शनिवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा.
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच का टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा.
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ FanCode पर भी की जाएगी.
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच का टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: संभावित प्लेइंग XI
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो.