कुल्हाड़ी मारकर प्रेमिका की हत्या की, आरोपी पकड़ाया: खरगोन में प्रेमी ने जंगल ले जाकर महिला पर कुल्हाड़ी से किया था हमला – Khargone News

कुल्हाड़ी मारकर प्रेमिका की हत्या की, आरोपी पकड़ाया:  खरगोन में प्रेमी ने जंगल ले जाकर महिला पर कुल्हाड़ी से किया था हमला – Khargone News


खरगोन जिले के कसरावद में पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। खामखेड़ा चौकी को शुक्रवार को खराड़ी बुजुर्ग के खेत के पास जंगल में 32 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी।

.

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का उसके प्रेमी मांगीलाल (पिता काल्या अलावे) के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था।

घटना के दिन महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी। वहां मांगीलाल भी पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी महिला को खींचकर जंगल में ले गया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है।

खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल साक्ष्य एकत्रित किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में महिला की पहचान और आरोपी के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Source link