गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले का निकाला जुलूस: आगर में हिंदू संगठनों ने पहनाई जूतों की माला, आरोपी पर FIR – Agar Malwa News

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले का निकाला जुलूस:  आगर में हिंदू संगठनों ने पहनाई जूतों की माला, आरोपी पर FIR – Agar Malwa News


आगर मालवा में शनिवार को गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले का जुलूस निकाला गया। हिंदू संगठनों ने आरोपी को जूतों की माला पहनाई और बाजार में घुमाया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

.

मामला नलखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपी को पकड़ा। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। आरोपी मोहम्मद शाहिद ने ईदगाह के पास घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी को जूतों की माला पहनाई और बाजार में घुमाया गया।

दो व्यक्तियों जुगलकिशोर और गोविंद ने इस घटना को देखा। शुरू में डर के कारण दोनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में उन्होंने हिंदू संगठनों को इस घटना की जानकारी दी।

बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।



Source link