पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की: सूर्यकुमार यादव ने पाक का नाम नहीं लिया, कल पाइक्रॉफ्ट फिर IND vs PAK मैच में रेफरी होंगे

पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की:  सूर्यकुमार यादव ने पाक का नाम नहीं लिया, कल पाइक्रॉफ्ट फिर IND vs PAK मैच में रेफरी होंगे


स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे।

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले शनिवार शाम को पाकिस्तान टीम ने अपना प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दिया। टूर्नामेंट के एक सूत्र ने बताया PTI को बताया, पाइक्रॉफ्ट और हाथ न मिलाने के विवाद पर सवालों से बचने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है।

वहीं, सुबह में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की ओर से कप्तान सूर्य कुमार यादव पहुंचे। जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा, हम सुपर-4 मैचों के लिए तैयार हैं।

इससे पहले, 14 सितंबर को हुए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए थे और हमने सही जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।

इसके बाद हाथ ना मिलाने का मुद्दा काफी बढ़ा और PCB ने रेफरी को हटाने की मांग तक कर डाली, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

ग्रुप स्टेज मैच के बाद हुआ था विवाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने के विरोध में सलमान आगा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में नहीं पहुंचे। पाकिस्तान का अगला मैच 17 सितंबर को UAE से होना था, लेकिन टीम ने ICC में शिकायत कर दी कि रेफरी को हटाया जाए।

PCB ने यहां तक कह दिया कि अगर पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो टीम एशिया कप से हट जाएगी। मैच के दिन भी PCB के अधिकारियों ने ICC और मैच रेफरी से बातचीत की। जिस कारण रात 8 बजे शुरू होने वाला मैच एक घंटे देरी से शुरू हो सका। मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ही रहे थे।

UAE से मैच से पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई नहीं पहुंचा था UAE के खिलाफ मैच से पहले PCB ने एशिया कप से हटने की धमकी दी। पाकिस्तान सरकार ने सलाह दी कि जब तक पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं जाएगा, तब तक टीम मैच नहीं खेलेगी। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी की सलाह पर UAE मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रैक्टिस की, लेकिन टीम से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नहीं पहुंचा।

सूर्या बोले- अर्शदीप बैटिंग करना चाहते थे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया अर्शदीप सिंह ओमान के खिलाफ मैच में बैटिंग करना चाहते थे, इसलिए वे बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। शुक्रवार को भारत ने ओमान के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा, 2-3 ओवर बचे थे और अर्शदीप सिंह ने मुझसे कहा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं, मैंने कहा कोई दिक्कत नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link