Last Updated:
पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले मैच का मानसिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं. इसलिए पाकिस्तान ने मोटिवेशनल स्पीकर को टीम के साथ लगाया है जो उनके खिलाड़ियेां को भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी शनिवार को अपनी टीम के अभ्यास सत्र में जाकर खिलाड़ियों से बात की और भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले से पहले उनका हौसला बढाया. पाकिस्तान की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के बीच भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी से हाथ न मिलाने का फैसला किया. पाकिस्तानी टीम को यह कदम रास नहीं आया और उन्होंने मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में शामिल न होकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
पाकिस्तान ने मोटिवेशनल स्पीकर का लिया सहारा .
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाफ कार्रवाई न करने की शिकायत भी की. उन्होंने धमकी भी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे टूर्नामेंट से हट जाएंगे. उन्होंने यूएई के खिलाफ अपने तीसरे ग्रुप मैच की शुरुआत में देरी कर दी.
बैठक की रिकॉर्डिंग हुई लीक
हालांकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ बैठक के बाद पीसीबी टूर्नामेंट खेलना जारी रखने पर सहमत हो गया. विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ क्योंकि आईसीसी प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (पीएमओए) में पाइक्रॉफ्ट के साथ हुई बैठक की रिकॉर्डिंग और उसे ऑनलाइन जारी करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहा है. पीएमओए एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां फोन और कैमरे बैन हैं.
एंडी पाइक्रॉफ्ट फिर निभाएंगे मैच रेफरी की भूमिका
पीसीबी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि यह आईसीसी प्रोटोकॉल के दायरे में था. मैदान के बाहर हुए इस ड्रामे ने पाकिस्तान की टीम पर दबाव और बढ़ा दिया है, जिसने भारत के खिलाफ अपने पिछले छह मैच गंवाए हैं. सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम को आगामी मैच में भारतीय टीम के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए काफी कुछ करना होगा. इस बीच, एंडी पाइक्रॉफ्ट एक बार फिर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें