अशोकनगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चप्पल और नशे से जुड़े बयान ने शनिवार को प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उसी दिन राजगढ़ से पलटवार किया। किसान न्याय यात्रा और “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के बाद म
.
पटवारी ने कहा, “मुख्यमंत्री जी, आपके मंत्री जनता को भिखारी कहते हैं। आप कभी जूते-चप्पल की बात करते हैं तो कभी नशे की। यह शब्दावली मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। आप हमें नशे में कहते हैं तो चलिए मेरा भी टेस्ट कराओ और अपना भी कराओ, देखिए किसमें ज्यादा आइसोलिन है।”
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
किसान न्याय यात्रा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन दरअसल, शनिवार को जिले के मंगल भवन से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा और “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक जयवर्धन सिंह, भैरो सिंह बापू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे। सभा में हजारों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने ज्ञापन का वाचन किया।
कांग्रेस का 2027-2029 रोडमैप पटवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि जनता की भागीदारी वाली राजनीति है। उन्होंने कहा-
- 2027 में पंचायत और निकाय चुनाव जीतना है।
- 2028 में विधानसभा में कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है।
- 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों का विरोध करेंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बैंक खातों की जानकारी खतरे में है।
सिंघार बोले- “स्मार्ट मीटर से जनता की जेब पर डाका” नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना जनता की लूट है। उन्होंने आरोप लगाया कि “इन मीटरों के जरिए जब चाहेंगे रीडिंग बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाल देंगे। आधार और बैंक खातों की जानकारी भी खतरे में है।” उन्होंने विधानसभा में मंत्री द्वारा पेश किए गए फर्जी आंकड़ों का भी जिक्र किया।

दिग्विजय सिंह की सराहना और ट्रैक्टर रैली पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की प्रेरणा बताया और कहा कि वे आज भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और फसल सर्वे, बीमा मुआवजा व निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
जिस समय कांग्रेस के नेता कलेक्टर को ज्ञापन दे रहे थे तभी अचानक वहां खड़े इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता रघु परमार ने चक्कर खाकर गिर गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें उठाया और फिर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद जीतू पटवारी, प्रियव्रत सिंह सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मिलने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा था?
बता दें कि आज अशोकनगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों की योजना को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था “लाड़ली बहनों को पैसे दे रहे हैं, तो कांग्रेस वाले कहते हैं कि बहनें शराब पी जाती हैं। बहनें चप्पल तैयार रखना, कोई कांग्रेसी आए तो पूछना कि पैसा घर में सही उपयोग हो रहा या दुरुपयोग। कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती, ये वोट के भूखे हैं।”
देखिए तस्वीरें…


