Last Updated:
Suryakumar Yadav Press Conference: एशिया कप 2025 सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नो-हैंडशेक विवाद पर टीम इंडिया के फोकस और मनोबल को प्राथमिकता बताया.
सूर्यकुमार यादव ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में पारंपरिक टॉस के बाद हाथ मिलाने की रिवायत को नजरअंदाज किए जाने की चर्चा काफी रही. जब पत्रकारों ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि क्या उन्होंने नो-हैंडशेक नीति के पीछे राजनीति या तनाव को लेकर कोई संदेश देना चाहा, तो सूर्यकुमार ने मजाकिया और चुटीले अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता आप किस बारे में बात कर रहे हैं… हम मैदान पर खेलते हैं, बाकी सब बातें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. जो खेला जाएगा, वही मायने रखता है.”
सूर्यकुमार यादव ने यह भी जोड़ा कि टॉस या नो-हैंडशेक जैसी चीजों को मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है. “हमें शुरू से ही अच्छा खेलना होगा. जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीतेगी. विपक्षी टीम की हरकतों से हमारा प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा.” सूर्यकुमार का यह मुंहतोड़ जवाब न केवल मीडिया को शांत करता है बल्कि यह संकेत भी देता है कि भारत-पाकिस्तान जैसे विवादित मुकाबलों में टीम का मनोबल और फोकस ही प्राथमिकता है.
सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस सटीक और संयमित थी. उनकी बातों ने साफ कर दिया कि भारत की टीम किसी भी विवाद या दबाव में नहीं आएगी. उनकी रणनीति स्पष्ट है: मैदान पर खेलो, बाकी सब पर ध्यान मत दो. यही मानसिकता सुपर-4 में भारत को मजबूती देगी और पड़ोसियों के लिए चुनौती खड़ी करेगी.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें