मैं उसको मर्द… शाहिद अफरीदी का नापाक बयान, इस भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ उगला जहर

मैं उसको मर्द… शाहिद अफरीदी का नापाक बयान, इस भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ उगला जहर


Asia Cup 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान के खिलाफ जमकर जहर उगला है. इरफान पठान ने पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद अफरीदी के साथ हुई अपनी एक लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया था. टीम इंडिया साल 2006 में पाकिस्तान के दौरे पर थी, तब इरफान पठान और शाहिद अफरीदी के बीच फ्लाइट में ही लड़ाई हो गई थी. इरफान पठान ने दावा किया था कि शाहिद अफरीदी ने तब उनके बाल बिगाड़ते हुए उन्हें “बच्चा” कहकर बुलाया था. जवाब में इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी को लेकर कहा था कि उन्होंने शायद कुत्ते का मांस खाया होगा, जिसके कारण वह बार-बार भौंक रहे हैं.

शाहिद अफरीदी का नापाक बयान

इरफान पठान के उस बयान पर अब शाहिद अफरीदी का रिएक्शन सामने आया है. शाहिद अफरीदी ने SAMAA TV से बातचीत के दौरान इरफान पठान के उस बयान को खारिज किया है. शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘ये सब झूठ है, कुत्ते के मांस के बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई. मैं उसको मर्द मानता हूं, जो सामने आकर बात करे. वह सिर्फ मेरी पीठ पीछे ही बातें कर सकता है. मैं तो बस यही कहूंगा कि अगर वो मेरे मुंह पर कहे, तो मैं इसका जवाब दूं. झूठी बातों का मैं क्या जवाब दूं.’

Add Zee News as a Preferred Source


इस भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ उगला जहर

शाहिद अफरीदी ने इरफान पठान को लेकर आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि वो ये साबित करने की कोशिश कर रहा है कि वो एक महान भारतीय है और मैं पाकिस्तानियों के खिलाफ हूं. बेचारा, वो अपनी पूरी जिंदगी ये साबित करने में लगा देगा कि वो कितना महान भारतीय है. जब इरफान नया था और पाकिस्तान दौरे पर आया था, तो मुझे बहुत खुशी हुई थी, क्योंकि एक मुसलमान भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा था. उन्हें शुक्रगुजार होना चाहिए कि उस दौर में भारत के पास तेज गेंदबाजों की कमी थी और 120-125 KMPH की रफ्तार वाले गेंदबाजों को खेलने का मौका मिला.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भयंकर बेइज्जती की थी

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भयंकर बेइज्जती की थी. इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था, ‘श्रीलंका एशिया कप में अब तक की दूसरी सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीम है.’ इरफान पठान ने ऐसा कमेंट करके पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती कर दी. बता दें कि मौजूदा एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत को SUPER-4 स्टेज में अपना पहला ही मैच 21 सितंबर यानी रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इरफान पठान भारत के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने का कारनामा किया हुआ है. इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट, 120 वनडे मैचों में 173 विकेट और 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 विकेट झटके हैं. इरफान पठान 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं.



Source link