सड़क पर जलती इलेक्ट्रिक स्कूटी।
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिंसी नाला नंबर एक के पास की है। स्कूटी में अचानक आग लगते ही युवक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। उसने पास की दुकान से कपड़ा लेकर आग बु
.
सड़क पर जलती इलेक्ट्रिक स्कूटी।
घटना के समय आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने वहां मौजूद लोगों की मदद से स्कूटी में लग रही आग पर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
स्कूटी कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर जलती स्कूटी का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।