सिवनी में 2 ट्रकों से 28 मवेशी बरामद: नाबालिग समेत 7 तस्कर पकड़ाए, बंडोल बायपास पर की कार्रवाई – Seoni News

सिवनी में 2 ट्रकों से 28 मवेशी बरामद:  नाबालिग समेत 7 तस्कर पकड़ाए, बंडोल बायपास पर की कार्रवाई – Seoni News


सिवनी में पुलिस ने दो मवेशियों से भरे ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत 7 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में बानावत धनजी (35), जुबैद कुरैशी (26), शलीम कुरैशी (30), गुलशेर अली (25), मोहम्मद अदनान (36) और धीरज कुमार चमार (22) शामिल है

.

शनिवार शाम बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बंडोल बायपास NH 44 हाईवे पर फिल्टर प्लांट तिराहे पर नाकाबंदी की।

लखनादौन छपारा की तरफ से आ रहे दो ट्रकों को रोका गया। आयशर ट्रक (TG07U3220) में 9 गाय, 2 बछिया और 2 बछड़े मिले। टाटा ट्रक (UP44BT 5640) में 11 गाय और 4 बछिया बरामद हुईं। सभी मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस कर भरा गया था। बरामद मवेशियों को दयदोय पशु गोशाला बीझावाडा भेजा गया है।

बरामद मवेशियों की कीमत 2.10 लाख रुपए और दोनों ट्रकों की कीमत 23 लाख रुपए आंकी गई है।



Source link