200 रुपए चोरी के शक में बेल्ट-पाइप से पीटा: नर्मदापुरम में एकलव्य विद्यालय का मामला, 4 सीनियर छात्रों पर एफआईआर – narmadapuram (hoshangabad) News

200 रुपए चोरी के शक में बेल्ट-पाइप से पीटा:  नर्मदापुरम में एकलव्य विद्यालय का मामला, 4 सीनियर छात्रों पर एफआईआर – narmadapuram (hoshangabad) News



पिटाई से छात्र की पीठ पर निशान बन गए।

नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक स्थित शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, भड़गदा के छात्रावास में सीनियर छात्रों ने 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना गुरुवार देर रात हुई। आरोप है कि 200 रुपए चोरी के शक में 11वीं और 12वीं कक्षा के चार

.

पीड़ित छात्र राकेश (बदला नाम) ने बताया कि रात 12 बजे उसे छात्रावास के रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया। वहां एक सीनियर छात्र ने उस पर 200 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद बेल्ट और डंडे से पिटाई की गई। छात्र ने कहा, “जब मैंने रोना शुरू किया तो चौकीदार सुरेश धुर्वे पहुंचे और मुझे बचाया। फिर वार्डन अरविंद सर को सूचना दी। रात में ही उन्होंने मुझसे पूरी बात पूछी और शरीर पर चोट के निशान देखे।”

परिजन पहुंचे थाने शुक्रवार को परिजनों को जानकारी लगी तो वे छात्रावास पहुंचे और उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित छात्र व परिजन एफआईआर कराने पर अड़े रहे जबकि विद्यालय प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ थाने पहुंचकर परिजनों को रोकने की कोशिश करते रहे।

4 सीनियर छात्रों ने मारपीट की- TI केसला थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया, “पीड़ित छात्र 9वीं कक्षा का है। उसके साथ 4 सीनियर छात्रों ने मारपीट की है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।”

विद्यालय स्टाफ ने नहीं दी प्रतिक्रिया मामले पर स्कूल प्राचार्य मीनू नागर ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जबकि वार्डन अरविंद सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की।

लगातार हो रही घटनाओं से नाराजगी स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि विद्यालय में लगातार अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एक घटना में पीटीआई ने छात्राओं को दंडस्वरूप दोपहर की धूप में ग्राउंड के चक्कर लगवाए थे, जिससे वे बीमार होकर अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि उस मामले को भी स्कूल प्रबंधन ने दबा दिया। अब फिर छात्रावास में पिटाई की घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।



Source link