शाहपुरा क्षेत्र में सात महीने पहले 10 लाख रुपए से बनी सड़क सीवेज लाइन बिछाने के लिए खोद दी गई। कांक्रीट की इस सड़क में भले ही केवल किनारों पर खुदाई हुई हो, लेकिन उसका पूरा स्ट्रक्चर ही खराब होगा। तकनीकी रूप से कांक्रीट में पूरी स्लैब एक साथ ही बिछाई
.
शाहपुरा हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चौबे ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा। नगर निगम जोन-6 के प्रभारी सहायक यंत्री मयंक शर्मा ने कहा कि हमने नई सड़कें बनाना बंद कर दिया है। जहां भी सड़कों की खुदाई होगी वहां रेस्टोरेशन कराया जाएगा।