IND W vs AUS W: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे मुकाबले में लाज बचाने उतरी. इस मैच में इस टीम के टॉप ऑर्डर ने भारतीय गेंदबाजों को नाको चने चबवा दिए. बेथ मूनी की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर 412 रन टांगे, लेकिन इसके बावजूद एक कसक रह गई. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इतिहास रचने से महज 1 रन से चूकी. टीम के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर ही 356 रन ठोक दिए. जिसमें बेथ मूनी की पारी बेस्ट साबित हुई.