Last Updated:
Hurun Report 2025: हुरून देश की एक ऐसी संस्थान है जो हर साल पूरे देश के साथ-साथ शहरों के भी रहीस लोगों की सूची तैयार करती है. आइए जानते हैं इंदौर के 5 रहीसों के बारे में…
हमारे देश में रइसों की कमी नहीं है. देश के कई लोगों के पास अथाह संपत्ति है. हम गिने चुने अमीर लोगों के ही नाम जानते हैं. लेकिन इससे इतर देश के छोटे शहरों में भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कारोबार खड़ा कर अमीरों की सूची में अपनी जगह बनाई है.

हुरून इंडिया एक संस्था है जो देश के वेल्यूएबल बिज़नेस के सर्वे और कई अन्य रिपोर्ट के आधार पर अमीरों की सूची जारी करता है. हुरून शहरों के आधार पर सूची जारी करती है इसी सूची में के आधार पर हम आपको बताते हैं इंदौर की 5 सबसे अमीर शख्सियतों के बारे में.

शक्ति पंप्स के मालिक दिनेश पाटीदार इस सूची में नंबर वन पर है. उनका परिवार मध्य प्रदेश का सबसे अमीर बिजनेस परिवार है. उनकी कुल संपत्ति 11400 करोड़ है. शक्ति पंप्स सोलर और ऊर्जा बचाने वाले पंप बनाने के लिए जानी जाती है.

अग्रवाल कोल के मालिक विनोद अग्रवाल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी कंपनी कोयले के व्यापार में काम करती है. वह देश के सबसे बड़े कोल व्यापारियों में से एक हैं. कोयले के क्षेत्र में उनकी कंपनी का कारोबार देश के साथ ही विदेशों में भी है. उनकी नेटवर्थ 7100 करोड़ रुपए है.

तीसरे नम्बर पर श्यामसुंदर मूंदड़ा का नाम आता है. उनकी नेटवर्थ ₹3500 करोड़ है, उनकी कंपनी उजास एनर्जी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है. देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में उनकी कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है. कविराज के बिजली विभाग में काम करने वाले श्यामसुंदर ने खुद की कंपनी बनाकर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है.

राजरतन ग्लोबल वायर के सुनील चौरडिया इंदौर के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं उनकी कंपनी टायर स्पीड वायर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है. सुनील चौरडिया नेट वर्थ 2100 करोड़ है. देश के साथ ही विदेशों में भी उनका बड़ा कारोबार है.

₹1500 करोड़ की नेटवर्थ के साथ इंदौर के कारोबारी विमल तोड़ी पांचवें नंबर पर है उनकी कंपनी जयदीप इस्पात और अलाय स्टील एवं मिश्र धातु के क्षेत्र में काम करती है हुरून इंडिया रिच लिस्ट में उनका नाम शामिल है. उनका नाम इंदौर के चुनिंदा व्यवसाययों में शामिल है जिन्होंने अपने व्यापार को ऊंचाइयों तक पहुंचा है.