Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. लेकिन इस भर्ती में महिलाओं की 35% यानी 2380 पदों पर भर्ती की जाएगी. 155 सेंटीमीटर की ऊंचाई वाली लड़कियां इस भर्ती में हिस्सा ले सकती हैं.
बता दें कि 2023 के बाद सीधे 2025 में पुलिस भर्ती आई है लेकिन इसमें अभ्यर्थियों को केवल डेढ़ महीने का समय रिटर्न परीक्षा में मिल रहा है ऐसे में पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को अब अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर लगा देना चाहिए इसमें मैथ्स रीजनिंग जीके और करंट अफेयर पर जोर देना चाहिए उसके साथ में पिछले कुछ साल के प्रीवियस पेपर भी सॉल्व करने चाहिए.
लड़कियों को ये जरूरी
पुलिस भर्ती में रिटर्न और फिजिकल दोनों होते हैं दोनों में ही 100 – 100 नंबर होते हैं और फिर मेरिट के आधार पर सूची जारी होती है, पिछली बार देखा गया था कि रिटर्न के चक्कर में लोग फिजिकल पर ध्यान नहीं देते हैं जिसमें पिछड़ जाते हैं इसलिए थोड़ा-थोड़ा फिजिकल पर मेहनत करते रहें, रिटर्न होने के बाद पूरी मेहनत फिजिकल पर करें, महिला आरक्षकों के लिए भर्ती में 800 मीटर की दौड़ के लिए 2 मिनट 56 सेकंड का समय तय किया गया, इसमें 40 नंबर है. गोला फेक 24 फिट है जिस पर 30 नंबर और लॉन्ग जंप 14 फीट इसके भी 30 नंबर मिलेंगे.