अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में कर दिया ब्लंडर, हार्दिक का फूटा गुस्सा, सूर्यकुमार ने दिया ये रिएक्शन

अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में कर दिया ब्लंडर, हार्दिक का फूटा गुस्सा, सूर्यकुमार ने दिया ये रिएक्शन


India vs Pakistan Abhishek Sharma Hardik Pandya: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तानी कैप्टन सलमान अली आगा भी यही करना चाहते थे, लेकिन सिक्का सूर्या के पक्ष में गिरा था. भारत के लिए ऑलरांडर हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग की शुरुआत की तो पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने साहिबजादा फरहान और फखर जमान आए. लगातार 3 मैचों में शून्य पर आउट होने वाले सैम अयूब को तीसरे क्रम पर भेज दिया गया.

अभिषेक ने छोड़ा आसान कैच

हार्दिक के सामने पहले ओवर में साहिबजादा फरहान थे. शुरुआती दो गेंदों पर वह कुछ न कर पाए तो तीसरी बॉल पर बौखला गया. उन्होंने गेंद को बाउंड्री को बाहर भेजने का मना बनाया और एक जोरदार शॉट लगाया. गेंद सामने की ओर नहीं गई और वह बल्ले के किनारे से लगकर थर्ड मैन की ओर चली गई. गेंद के नीचे अभिषेक शर्मा थे और वह एक शानदार फील्डर माने जाते हैं. अभिषेक के रहते पूरी टीम को लग रहा था कि वह कैच को लपक लेंगे, लेकिन गेंद जमीन पर गिर गई. भारतीय फील्डर को हाथों आसान कैच छूट गया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 100 विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया से OUT! एक साथ 2 सुपरस्टार की वापसी…पाकिस्तान ने इन खिलाड़ियों को निकाला

अभिषेक के कैच छोड़ने पर हार्दिक-सूर्या का रिएक्शन

अभिषेक के कैच छोड़ते ही हार्दिक पांड्या नाराज हो गए. उन्होंने अभिषेक की ओर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया, लेकिन झुंझलाते हुए बॉलिंग लाइन अप की ओर चले गए. साहिबजादा ने भारत के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उनका आसान कैच अभिषेक ने टपकाया तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शांत रहने का इशारा किया. उन्होंने गुस्सा नहीं दिखाया और अपने फील्डर को फोकस बनाने के लिए कहा.

 

 

कुलदीप ने भी दिया जीवनदान

भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में अच्छी फिल्डिंग नहीं की. अभिषेक के बाद एक और कैच छूटा. इस बार कुलदीप यादव ने गलती कर दी. उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच छोड़ दिया. वरुण की चौथी गेंद पर सैम अयूब ने स्विप शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में ऊपर चली गई. कुलदीप गेंद के नीचे थे. वह एक आसान कैच ले सकते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और सैम अयूब को जीवदान मिल गया.





Source link