किसान सम्मेलन में संजय दत्त आएंगे: खरगोन में कांग्रेस रैली में 26 को जीतू पटवारी भी होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर बैठक हुई – Khargone News

किसान सम्मेलन में संजय दत्त आएंगे:  खरगोन में कांग्रेस रैली में 26 को जीतू पटवारी भी होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर बैठक हुई – Khargone News


खरगोन में 26 सितंबर को कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। रैली से पहले अनाज मंडी में किसान सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और जिले के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

.

इसको लेकर पहले से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ब्लॉक स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। खरगोन शहर, गोगावा और घुघरियाखेड़ी में आयोजित बैठकों में वोटर लिस्ट की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खरगोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

किसानों की समस्याओं को लेकर रवि जोशी ने कहा कि

QuoteImage

कपास खरीद में अनियमितता हुई है। कुछ किसानों से 8000 रुपए प्रति क्विंटल में कपास खरीदी गई। जबकि अधिकांश किसानों को 5000 रुपए प्रति क्विंटल की दर मिली।

QuoteImage

शहर कांग्रेस की बैठक में अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर, पार्षद असलम खान, जितेंद्र भावसार और राजेश मंडलोई समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पहले 4 सितंबर को रैली का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। अब नए कार्यक्रम में रैली के साथ किसान सम्मेलन को भी जोड़ा गया है।



Source link