Last Updated:
India vs Pakistan Asia Cup Super 4: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने एशिया कप सुपर 4 में भारत को पाकिस्तान को हल्के में न लेने की सलाह दी, गेंदबाजी को खतरनाक बताया.
भारत इस टूर्नामेंट में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगा और दासगुप्ता ने कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी हमेशा खतरनाक होते हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. “पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है. उनके पास अच्छे व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं, लेकिन वे एक यूनिट के रूप में क्लिक नहीं कर पाए हैं. फिर भी वे हमेशा खतरनाक होते हैं और इस फॉर्मेट में आप किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते.
दासगुप्ता ने कहा, “इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच क्वालिटी में बड़ा अंतर है लेकिन पाकिस्तान अभी भी एक खतरनाक टीम है. उनके पास हमेशा क्वालिटि गेंदबाज रहे हैं और अभी भी हैं. उनकी बल्लेबाजी चिंता का विषय है.
पूर्व विकेटकीपर ने भी दुबई में तीन स्पिनरों को खिलाने के भारत के फैसले का समर्थन किया. दीप ने कहा, “मुझे यह कॉम्बिनेशन पसंद है, खासकर इन परिस्थितियों में… तीन स्पिनरों में से दो कलाई के स्पिनर हैं और परिस्थितियों का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. कलाई के स्पिनर मैच-विनर होते हैं और आपको उन्हें सभी फॉर्मेट में चाहिए,”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें