नवरात्र के दौरान बंद रहेगी सभी दुकानें।
उमरिया नगर पालिका ने नवरात्र के दौरान अंडा, मांस, मछली और मटन की बिक्री पर रोक लगा दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
.
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने यह सुझाव दिया था। इस सुझाव को स्वीकार करते हुए नगर पालिका ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संबंधित दुकानें बंद रहेंगी।
नगर पालिका ने दुकानदारों को इस आदेश की जानकारी देने के लिए मुनादी करने के निर्देश भी दिए हैं। यह कदम नवरात्र के दौरान सामाजिक सद्भावना बनाए रखने के लिए उठाया गया है।