पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या लगाएंगे अनोखा शतक, T20I मैच में बनेगा ये महारिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या लगाएंगे अनोखा शतक, T20I मैच में बनेगा ये महारिकॉर्ड


Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप 2025 का Super Fours मुकाबला आज यानी रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दो चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारत ने मौजूदा एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE), पाकिस्तान और ओमान को हराकर भारत ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में टॉप टीम रही है. भारत ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए एशिया कप 2025 के Super Fours में जगह बनाई है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या लगाएंगे ‘अनोखा शतक’

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ इस एशिया कप मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखा शतक लगाएंगे. दरअसल, हार्दिक पांड्या अगर आज पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगा देंगे. हार्दिक पांड्या ने फिलहाल भारत के लिए 117 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं. हार्दिक पांड्या फिलहाल युजवेंद्र चहल के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अर्शदीप की बराबरी करने का मौका

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह है. अर्शदीप सिंह ने फिलहाल भारत के लिए 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 विकेट हासिल किए हैं. हार्दिक पांड्या अगर T20I में विकेटों का शतक पूरा करते हैं, तो वह अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की बराबरी कर लेंगे. हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ विस्फोटक प्रदर्शन करते हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या हर मुश्किल हालात में भारत के लिए विकेट निकालने में भी माहिर हैं. हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए 117 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.47 की औसत से 1813 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. हार्दिक पांड्या ने इसके अलावा गेंद से कमाल करते हुए 96 विकेट झटके हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह – 100 विकेट

2. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट

3. हार्दिक पांड्या – 96 विकेट

4. जसप्रीत बुमराह – 92 विकेट

5. भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट

टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार हैं. हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 6 पारियों में 144 रन बनाए थे. वहीं, बतौर तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 11 विकेट लेकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया था. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक पांड्या ने 4 पारियों में 99 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट झटके थे. भारत ने इस साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता था, जिसमें हार्दिक पांड्या का बड़ा रोल रहा है.

हार्दिक पांड्या सबसे खास टैलेंट

हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करते हैं और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर देते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं. हार्दिक पांड्या इस काबिलियत की वजह से एक बहुत ही खतरनाक ऑलराउंडर बन जाते हैं.



Source link