मध्य प्रदेश के मुरैना में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने छापा मारा. पुलिस को देख दो जुआरी नदी में कूद गए. एक को बाहर निकाल लिया गया लेकिन दूसरा युवक बह गया. डूबने से उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम संजय शर्मा है. वह सबलगढ़ इलाके के कीरतपुर गांव का रहने वाला था. युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को बागचीनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 552 पर रख जाम लगा दिया. दो किमी लंबा जाम लग गया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले भी संजय को झूठे केस में फंसाया था. इसी डर से वह नदी में कूद गया. मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके हैं. वह ग्रामीणों से जाम खोलने की अपील कर रहे हैं.