मुरैना में तीन हजार का इनामी गिरफ्तार: हत्या के प्रयास के मामले में था फरार; चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा – Morena News

मुरैना में तीन हजार का इनामी गिरफ्तार:  हत्या के प्रयास के मामले में था फरार; चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा – Morena News



महुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी बदमाश आकाश तोमर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

.

आकाश तोमर हत्या के प्रयास के मामले में आखिरी आरोपी था। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में कसड़ा गांव के पास रेत माफिया के दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान गोली राहगीर को लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

महुआ थाना पुलिस चक्रधारी मंदिर के पास चेकिंग प्वाइंट पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भागा। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की। जांच में पता चला कि यह फरार इनामी आरोपी आकाश तोमर है।



Source link