मैहर में मां शारदा लोक निर्माण शुरू: प्रसाद दुकानदारों को हटाने का विरोध, पूर्व विधायक ने नवरात्र पर आंदोलन का किया आह्वान – Maihar News

मैहर में मां शारदा लोक निर्माण शुरू:  प्रसाद दुकानदारों को हटाने का विरोध, पूर्व विधायक ने नवरात्र पर आंदोलन का किया आह्वान – Maihar News



मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण कार्य की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक टीम ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि नवरात्र के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए यह कदम जरूरी है।

.

प्रसाद व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। उनका कहना है कि दुकानों को हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर को सुबह 10 बजे घंटाघर पर एकत्रित होने की अपील की है।

त्रिपाठी ने कहा कि मैहर में आने वाले अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। गरीब दुकानदारों और विकलांग प्रसाद विक्रेताओं को हटाना अन्याय है। वॉर्ड नंबर 1 के पूर्व पार्षद प्रमोद सिंह ने भी वीडियो में नवरात्र के दौरान दुकानें बंद कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया है।



Source link