मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 23 सितंबर को निवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। करेंगे। वे सुबह 11:05 बजे ओरछा पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
.
राज्यपाल चंद्रपुरा ग्राम पंचायत में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चंद्रभान सौर के घर भोजन करेंगे। यहां एक घंटे का समय बिताएंगे। दोपहर 1:20 बजे टीकमगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घर व आसपास के इलाके का निरीक्षण किया।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर शनिवार शाम एसडीएम अनुराग निगवाल ने चंद्रपुरा पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहरिया समुदाय से संवाद किया जाएगा। इसमें मूलभूत सुविधाओं की पहुंच पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों में सीईओ विनोद जैन और प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया मौजूद रहे। एसडीएम ने आदि कर्म योगी अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण पर भी चर्चा की।
