रायसेन में शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। रायसेन जिले के कंकाली धाम, खंडेरा स्थित मां छोले वाली मैया और बाड़ी स्थित मां हिंगलाज धाम में सुबह 4 बजे से पट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु जल चढ़ाने और माता के दर्शन क
.
नवरात्रि में गरबा, चुनरी यात्रा, भंडारे, देवी जागरण और कन्या पूजन का आयोजन होगा। पर्व का समापन 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन के साथ होगा। शहर में इस बार 70 से ज्यादा स्थानों पर माता की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। वार्ड नंबर 13 अशोक नगर में 10 शेरों के साथ नौ देवी की स्थापना की जाएगी।
आकर्षक प्रतिमाएं तैयार
- दशहरा मैदान स्थित खेल स्टेडियम और गंज बाजार में 15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
- पाटनदेव पर 32 भुजाओं वाली माता की प्रतिमा बनाई गई है।
- शेर पर सवार मां की प्रतिमाएं भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र होंगी।



