वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया तूफान… 22 गेंदों की पारी में उड़ाए इतने चौके-छक्के, कंगारुओं की उड़ाई धज्जियां

वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया तूफान… 22 गेंदों की पारी में उड़ाए इतने चौके-छक्के, कंगारुओं की उड़ाई धज्जियां


वैभव सूर्यवंशी, भारतीय क्रिकेट का वो नाम, जिसने महज 14 साल की उम्र में अपनों तूफानी बैटिंग से दुनियाभर के गेंदबाजों में खौफ भर दिया है. आईपीएल 2025 में डेब्यू करते हुए अपनी विस्फोटक बैटिंग से सुर्खियों में आए बिहार के इस लाल का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा. सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू और फिर दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक जड़कर इस टूर्नामेंट के यंगेस्ट शतकवीर भी बने. आईपीएल के बाद वैभव ने भारत की अंडर-19 टीम खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रनों का अंबार लगाया. अब वैभव का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में हल्ला बोल रहा है. 

22 गेंदों में ठोकी इतनी बाउंड्री

भारत की अंडर-19 टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में पहला यूथ वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपनी तूफानी बैटिंग के दीदार कराए. वैभव भले ही 22 गेंद खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस पारी से उन्होंने यह दिखा दिया कि आने वाले मुकाबलों में वह गेंदबाजों पर हावी होने वाली हैं. ओपनिंग करने आए वैभव ने 7 चौके और एक छक्के के साथ 38 रन बनाए. इस दौरान वैभव ने 172 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

Add Zee News as a Preferred Source






Source link