सिवनी में ओवरलोड ऑटो पलटा: नर्मदा स्नान के लिए जा रहे 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर – Seoni News

सिवनी में ओवरलोड ऑटो पलटा:  नर्मदा स्नान के लिए जा रहे 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर – Seoni News


सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र में छिंदवाहा ग्राम के पास आज सुबह 10 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बरगांव ग्राम से नर्मदा नदी में स्नान के लिए जा रहे 12 यात्रियों से भरा ऑटो छिंदवाहा घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

.

दुर्घटना में सभी 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घायलों में लकेश बट्टी (32), सुशील उइके (32), प्रीति उइके (55), सुनीता ककोडिया (40), लाइची बाई (34), शिवकुमार उइके (40), शेर सिंह ककोडिया (45), देवी लाल धुर्वे (35), संदीप ककोडिया (4), रामकुमार ककोडिया (28), रामप्रकाश ककोडिया (24) और हुलिया बाई (44) शामिल हैं।

किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर र ही है।

तस्वीरें देखिए…



Source link