सोयाबीन फसल में फंगस से किसानों को भारी नुकसान: देवास में 24 सितंबर को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे; मुआवजा व खाद संकट समाधान की मांग करेंगे – Dewas News

सोयाबीन फसल में फंगस से किसानों को भारी नुकसान:  देवास में 24 सितंबर को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे; मुआवजा व खाद संकट समाधान की मांग करेंगे – Dewas News



देवास में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने रविवार को प्रेसवार्ता की। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत चौहान ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की फसलों में फंगस के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

.

किसानों को मुआवजा दिलाने और खाद संकट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए 24 सितंबर को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मल्हार स्मृति मंदिर में सभा का आयोजन होगा। जिले के सभी किसान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जयसिंह ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link