BCCI ने टेस्ट टीम के चयन की तारीख का किया खुलासा, सेलक्शन होगा ऑनलाइन

BCCI ने टेस्ट टीम के चयन की तारीख का किया खुलासा, सेलक्शन होगा ऑनलाइन


नई दिल्ली. नए सेलेक्टर्स जैसे ही कार्यभार संभालेंगे वैसे ही उनके सामने आएगा टेस्ट टीम चुनने का चैलेंज. एशिया कप के बीच में चुनी जाएगी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टेस्ट टीम. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव ने खुलासा किया है कि भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का चयन कब होगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दो नए चयनकर्ता, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा, मौजूदा चयन समिति के दो चयनकर्ताओं की जगह ले सकते हैं.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को होगा. अधिकारी बताया कि चयन समिति के सदस्यों की बैठक वर्चुअली होगी. सैकिया ने BCCI मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को किया जाएगा. चयन बैठक ऑनलाइन होगी

भारत में लौटेगा टेस्ट क्रिकेट

न्यूजीलैंड से हारने के बाद से भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है . वेस्टइंडीज के खिलाफ यह श्रृंखला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025/27 चक्र में भारत की पहली घरेलू श्रृंखला होगी. शुभमन गिल, जिन्होंने मई की शुरुआत में रोहित शर्मा से टीम की कमान संभाली थी, ने जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भारतीय टीम को 2-2 से ड्रॉ पर पहुँचाया था. इस बीच, वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. मेहमान टीम दो मैचों की श्रृंखला की तैयारी के लिए 24 से 29 सितंबर के बीच अहमदाबाद में छह दिवसीय शिविर आयोजित करेगी. दूसरी ओर, भारतीय टीम एशिया कप 2025 के फाइनल के एक दिन बाद 29 सितंबर को अहमदाबाद में एकत्रित होगी.

टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम

भारत दौरे पर आने वाली वेस्टइंडीज टीम का एलान हो गया है जिसकी कप्तानी ऑलराउंडर रोस्टन चेज करेंगे. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे टेगेनारिन चंद्रपॉल की हो रही है. कैरेबियाई टीम इस प्रकार है.

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।



Source link