GST में कटौती से किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टर पर ₹90000 तक की बचत, नए रेट

GST में कटौती से किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टर पर ₹90000 तक की बचत, नए रेट


Last Updated:

New GST on Tractors: मध्य प्रदेश के खरगोन में निमाड़ ट्रैक्टर्स के जनरल मैनेजर सुजाउद्दीन शेख ने लोकल 18 को बताया कि त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने किसानों के लिए खास ऑफर भी शुरू किए हैं. सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के साथ-साथ हर ट्रैक्टर पर 4000 से 5000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट और गिफ्ट दिया जाएगा.

खरगोन. केंद्र सरकार ने जीएसटी (GST) की दरों में कटौती कर दी है, जो 22 सितंबर से लागू होगी. नई दरें लागू होने के बाद खेती में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और कृषि उपकरण अब पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे. इससे किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 20 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक की बचत होगी. वहीं दुकानदार भी दशहरा और दीवाली को देखते हुए विशेष ऑफर दे रहे हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा. मध्य प्रदेश के खरगोन में निमाड़ ट्रैक्टर्स (महिंद्रा शोरूम) के जनरल मैनेजर सुजाउद्दीन शेख ने लोकल 18 को बताया कि केंद्र सरकार ने ट्रैक्टरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर अब केवल पांच प्रतिशत कर दिया है. इससे ज्यादा से ज्यादा किसान ट्रैक्टर खरीद पाएंगे. नई दरें लागू होने के बाद महिंद्रा सहित अन्य कंपनियों के ट्रैक्टर अब 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक सस्ते मिलेंगे. बड़े ट्रैक्टर भी पहले की तुलना में सस्ते मिलेंगे.

ट्रैक्टर मॉडल्स पर बचत की बात करें, तो महिंद्रा के 2121 ओझा 27 एचपी मॉडल पर पहले करीब 46 हजार रुपये जीएसटी लगता था लेकिन अब लगभग 19400 रुपये टैक्स लगेगा. इससे किसानों को करीब 25 हजार रुपये का सीधा फायदा होगा. इसी तरह 21 एचपी मॉडल पर करीब 25 हजार रुपये की बचत होगी. युवो सीरीज 44 एचपी पर 40500 रुपये, 575 Ds मॉडल पर 42 हजार रुपये जबकि 585 युवो टेक 50 एचपी पर 47 हजार रुपये तक की बचत होगी.

75HP मॉडल पर 63 हजार रुपये की बचत
बड़े ट्रैक्टरों पर भी किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. महिंद्रा का 605 नोवो मॉडल पर पहले 90 हजार रुपये जीएसटी था लेकिन अब उस पर केवल 37 हजार रुपये का टैक्स लगेगा. यानी करीब 52 हजार रुपये की राहत मिलेगी. इसी तरह 75 एचपी वाले मॉडल पर किसानों को करीब 63 हजार रुपये की बचत होगी.

ट्रैक्टर पर डिस्काउंट और गिफ्ट भी
सुजाउद्दीन शेख ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने किसानों के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किए हैं. सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के साथ हर ट्रैक्टर पर 4 से 5 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और गिफ्ट दिया जाएगा. ऐसे में किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर करीब 90 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है.

कृषि उपकरणों पर कितनी बचत?
ट्रैक्टरों के अलावा कृषि उपकरणों की कीमतों में भी भारी कमी आई है. धानरोपण यंत्र पर करीब 15400 रुपये की बचत होगी. बहुफसली थ्रेशर (4 टन प्रति घंटा क्षमता) अब 14 हजार रुपये और सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन (11 टन) अब 10500 रुपये सस्ती मिलेगी. इसी तरह हार्वेस्टर कंबाइन पर 4375 रुपये की राहत मिलेगी जबकि 14 फीट कटर बार का दाम सीधे-सीधे 187500 रुपए तक घटा दिया गया है. रोटावेटर (6 फीट) पर 7812 रुपये, स्क्वायर बेलर (6 फीट) पर 93750 रुपये, मल्चर (8 फीट) पर 11562 रुपये और न्यूमैटिक प्लांटर (4 पंक्ति) पर 32812 रुपये तक की बचत होगी.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

GST में कटौती से किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टर पर ₹90000 तक की बचत, नए रेट



Source link